-40 साल के पैकियाओ ने 12 दौर के मुकाबले में विभाजित फैसले में थरमन को दी शिकस्त
-62वीं जीत है यह मैनी की 71 मुकाबलों में, जिसमें 39 नॉकआउट जीत हैं
-01 पहली हार है यह करमन की 30 मुकाबलों में। इससे पहले वह 29 मुकाबलों से अजेय थे जिसमें 22 नॉकआउट में जीती थी
-137 करोड़ रुपये (2 करोड़ डॉलर) मिले इस जीत से मैनी को
फिलिपींस के दिग्गज मुक्केबाज मैनी पैकियाओ विभाजित फैसले में अमेरिका के कीथ थरमन को हराकर मुक्केबाजी इतिहास के सबसे उम्रदराज वेल्टरवेट चैंपियन बने। चालीस वर्षीय पैकियाओ ने 14356 दर्शकों की क्षमता वाले खचाखच भरे एमजीएफ ग्रैंड गार्डन एरेना में रोमांचक मुकाबले में थरमन को पछाड़ा।
विज्ञापन
30 साल के थरमन इस मुकाबले से पहले अजेय थे। पैकियाओ ने पहले दौर में ही थरमन को रिंग में गिराया और फिर 12 दौर के मुकाबले के दौरान अधिकांश समय हावी रहे। थरमन ने अंतिम चरण में वापसी की लेकिन जजों ने पैकियाओ क पक्ष में फैसला सुनाया।
दो जजों ने पैकियाओ के पक्ष में 115-112 जबकि एक जज ने थरमन के पक्ष में 114-113 से फैसला दिया। अब पैकियाओ का रिकॉर्ड 62-7-2 हो गया है, जिसमें 39 नॉकआउट जीत शामिल हैं। वहीं करमन की यह 30 मुकाबलों में पहली हार है। वह इससे पहले पिछले 29 मुकाबलों से अजेय थे, जिसमें से 22 नॉकआउट जीत हैं।