युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी के ग्रैंडमास्टर लिवियू-दाइतेर निसिपेंयू को बराबरी पर रोक दिया। शीर्ष वरीय पी हरिकृष्णा ने टेपे सिगमान एंड कंपनी अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ईरान के ग्रैंडमास्टर परहाम माघसूदलू से ड्रॉ खेला।
काले मोहरों से खेलते हुए चौदह वर्षीय निहाल 28वीं चाल के बाद मुश्किल स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने रक्षात्मक चाल के दम पर निसिपेंयू को ड्रॉ के लिए राजी होने पर मजबूर कर दिया। वह पहले दौर में क्रोएशिया के इवान सारिच के खिलाफ मजबूत स्थिति में थे लेकिन उसे जीत में नहीं बदल सके। दो दौर में इतने ही ड्रॉ के साथ उन्होंने 2600 ईएलओ प्वांइट हासिल कर लिए।