फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली करेगा निशानेबाजी वर्ल्ड कप की मेजबानी, अगले साल ओलंपिक से पहले होगा आयोजन

Tue, 16 Jul 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के अगले साल होने वाले संयुक्त वर्ल्ड कप की मेजबानी राजधानी दिल्ली को मिली है। विश्व कप की तारीखों की घोषणा आईएसएसएफ की सहमति के बाद सोमवार को कर दी गई। यह आयोजन अगले साल 15 से 26 मार्च तक होगा। संयुक्त विश्व कप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धा के मुकाबले होते हैं। 

विज्ञापन


आईएसएसएफ ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल महासंघ (NRAI) को लिखे पत्र में बताया, 'हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि आईएसएसएफ की कार्यकारी समिति ने 2020 विश्व कप की तारीखों को मंजूरी दे दी है। दिल्ली में होने वाले विश्व कप का आयोजन 15 से 16 मार्च 2020 तक होगा।' 

राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए यह सत्र का पहला, जबकि शॉटगन का दूसरा विश्व कप होगा। इस प्रतियोगिता में शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे जहां उन्हें तोक्यो ओलिंपिक की तैयारियों के लिए अच्छा मंच मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें