फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर निशानेबाजी विश्व कप: इलावेनिल ने जीता गोल्ड, भारतीय महिला टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Tue, 16 Jul 2019 08:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवान - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने जर्मनी के सुहल में चल रहे जूनियर विश्व कप में सोमवार को हमवतन मेहुली घोष को हराकर महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इलावेनिल ने 251.6 अंक बनाकर दस मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता जबकि घोष ने 250.2 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। फ्रांस की ओकेन मरियेन मुलेर ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


महिलाओं के दस मीटर एयर राइफल में भारतीय टीम ने जूनियर विश्व रिकार्ड बनाया। इलावेनिल, घोष और श्रेया अग्रवाल ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारत इस तरह से छह स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य के साथ कुल 14 पदक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। चीन दो स्वर्ण सहित कुल छह पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें