फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record : 29वीं बार फतह किया माउंट एवरेस्ट, जानिए कौन हैं पर्वतारोही कामी रीता शेरपा

Sun, 12 May 2024 03:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

पिछले साल भी कामी ने दो बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 28वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते ही कामी सबसे ज्यादा बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोही बन गए थे।
विज्ञापन
कामी रीता शेरपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रविवार को इतिहास रचते हुए 29वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उन्होंने इस दौरान सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग के अनुसार, 54 वर्षीय यह अनुभवी पर्वतारोही रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह  7:25 बजे 8849 मीटर की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक पहुंचा। इसका आयोजन सेवन समित ट्रेक्स ने किया था जिसमें 20 पर्वतारोही शामिल थे और इन पर्वतारोहियों ने रविवार सुबह चढ़ाई पूरी की। इसमें अलग-अलग देशों के पर्वतारोही शामिल थे जिनमें 13 नेपाल के थे। कामी ने पहली बार 1994 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 

पिछले साल भी की थी चढ़ाई
पिछले साल भी कामी ने दो बार सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। 28वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते ही कामी सबसे ज्यादा बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोही बन गए थे। पिछले साल ही पसंद दावा शेरपा ने भी 27वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, लेकिन इस सीजन वह ऐसा करेंगे इस पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें