मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय कयाकिंग केनोइंग स्प्रिंट चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए टूर्नामेंट के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में मध्य प्रदेश खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 3 रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। भोपाल स्थित झील में 1000 मीटर रेस में अलग-अलग तरह की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपना दम दिखाया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन को देखकर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी बेहद खुश हैं। उन्होंने दूसरे दिन खेल अकादमी के खिलाड़ियों को मिली स्वर्णिम सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।