फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Nations League: क्रोएशिया ने गत चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराया, लुका मौड्रिच ने किया मैच का इकलौता गोल

Wed, 15 Jun 2022 12:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस टीम में किलियन एम्बापे, करीम बेंजेमा और क्रिस्टोफर एनकूकू जैसे शीर्ष स्कोरर थे, लेकिन वह गेंद को नेट में डालने पर असफल रहे। मैच का सिर्फ एकमात्र गोल लुका ने किया।
विज्ञापन
फ्रांस बनाम क्रोएशिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा चैंपियन फ्रांस को नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में क्रोएशिया ने 0-1 से हरा दिया। वहीं इस हार से फ्रांस ने प्रतियोगिता का अपना खिताब गंवा दिया। अब उस पर दूसरी श्रेणी की लीग में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। मैच के पांचवें मिनट में क्रोएशिया को पेनाल्टी मिली, जिसका फायदा लुका मौड्रिच ने उठाते हुए टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका क्रोएशिया के लिए 22वां गोल था। 
विज्ञापन


फ्रांस टीम में किलियन एम्बापे, करीम बेंजेमा और क्रिस्टोफर एनकूकू जैसे शीर्ष स्कोरर थे, लेकिन वह गेंद को नेट में डालने पर असफल रहे। मैच का सिर्फ एकमात्र गोल लुका ने किया। तालिका में डेनमार्क के नौ अंक हैं जो दूसरे स्थान की टीम क्रोएशिया से 2 अंक अधिक हैं। केवल ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही आगे बढ़ेगी।

ऑस्ट्रिया चार अंक लेकर ग्रुप में तीसरे स्थान पर है जबकि फ्रांस लगातार चार मैचों में जीत नहीं मिलने के कारण दो अंक के साथ अंतिम स्थान पर है। आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम निचली श्रेणी की लीग में खिसक जाती है। उधर, एक अन्य मैच में शीर्ष पर चल रहे डेनमार्क ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी संभावना को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें