फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी में कुशाग्र का 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण

Wed, 04 Sep 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीहरि नटराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कर्नाटक के युवा तैराक श्रीहरि नटराज ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा (50.59 सेकंड) का खिताब जीतने केबाद 50 मीटर बैकस्ट्रोक (25.58 सेकंड) में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


मंगलवार को चार नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। दिल्ली के कुशाग्र रावत 800 मीटर फ्रीस्टाइल में स्पर्धा 8:9.47 सेकेंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीती। महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण हरियाणा की शिवानी कटारिया (2:05.80 सेकंड) ने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार कर जीता। मिश्रित चार गुणा 50 मीटर स्पर्धा महाराष्ट्र के मिहिर आंब्रे, केनिशा गुप्ता, वीरधवल खाड़े और रुतुजा खाड़े की चौकड़ी (1:39.69 सेकंड) ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीती। 

दिव्या ने जीता दूसरा स्वर्ण 

हरियाणा की दिव्या सतीजा ने भोपाल मेें चल रही सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा 1:04.38 सेकंड के साथ जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं 200 मीटर फ्रीस्टाइल में शिवानी कटारिया (2:05.80 सेकंड) राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ चैंपियन बनीं। दिव्या ने सोमवार को 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें