राजीव गांधी खेल रत्न 2020 से सम्मानित एथलीट्स
- फोटो : sai
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किए गए समारोह में शानदार प्रदर्शन करने वाले देश के खिलाड़यों को सालाना राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जो कई शहरों से ‘लॉग इन’ हुए। इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया, जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, इनमें से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के 11 केंद्रों से वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया।
क्रिकेटर रोहित शर्मा (खेल रत्न) और इशांत शर्मा (अर्जुन पुरस्कार) समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग की प्रतिबद्धता के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हैं जबकि स्टार पहलवान विनेश फोगाट (खेल रत्न) और बैडमिंटन खिलाड़ी सत्विकसाइराज रंकीरेड्डी (अर्जुन पुरस्कार) को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद समारोह से हटना पड़ा।