फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आ सकता है पहलवान नरसिंह पर नाडा का फैसला

Thu, 28 Jul 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरसिंह यादव - फोटो : Getty
विज्ञापन
पहलवान नरसिंह यादव के दूसरे डोप टेस्ट में भी पॉजिटिव पाए जाने पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) पैनल ने बुधवार रात तक सुनवाई के बाद कहा कि इस मामले में फैसला बृहस्पतिवार को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन


नरसिंह यादव को दूसरे टेस्ट में उन्हें प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के इस्तेमाल का दोषी पाया गया है। जब नरसिंह के मामले की सुनवाई  नाडा पैनल के सामने चल रही थी तब करीब ढाई सौ समर्थक उनके पक्ष में नारे लगाते दिए गए।

नरसिंह के रियो ओलंपिक में शिरकत करने या नहीं करने और उनकी जगह प्रवीण राणा को भेजे जाने को लेकर अनिश्चितता एक दिन के लिए और बढ़ गई।
 
नरसिंह का पहला डोप टेस्ट 25 जून को और दूसरा 5 जुलाई को हुआ था। इसमें कोई अंतर नहीं आने वाला था क्योंकि इस प्रतिबंधित दवा का असर इसका इस्तेमाल करने वाले के खून में दो से चार हफ्ते तक से ज्यादा तक रहता है।
विज्ञापन

नरसिंह ने मिलावट करने वाले के खिलाफ कराया FIR

नरसिंह यादव - फोटो : Getty
रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नरसिंह यादव ने बुधवार को राई पुलिस स्टेशन में तहरीर दी थी कि 5 जून को मेस में खाना बनाने के वक्त उनके खाने में मिलावट की कोशिश की गई थी। उनके मुताबिक यह कोशिश उनके दो साथी पहलवानों ने की थी।

नरसिंह ने कहा, "मेरे खिलाफ साजिश रची गई। मैंने उन लोगों की पहचान कर ली है जिन्होंने मेरे खाने में मिलावट की थी। मुझे लगता है इस पूरी साजिश में अधिकारी भी शामिल हैं, क्योंकि अभीतक सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया नहीं कराई गई है।"

भारतीय कुश्ती संघ ने डोप प्रकरण में फंसे नरसिंह के विकल्प के तौर पर रियो ओलंपिक में 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रवीण राणा का नाम तय किया है। भारतीय कुश्ती संघ के मुताबिक यदि नरसिंह यादव को क्लीन चिट नहीं मिलती है तो तब उनकी प्रवीण राणा ओलंपिक में भारत की नुमाइंदगी करेंगे।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि वो उम्मीद करते हैं कि नरसिंह के साथ कोई नाइंसाफी नहीं होगी

I hope there will be no injustice with Narsingh Yadav.— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) 28 July 2016
विज्ञापन

कुछ भी हो सुशील नहीं जा सकेंगे रियो

सुशील कुमार - फोटो : getty
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "राणा का नाम 25 जुलाई की समय सीमा के भीतर ही बतौर विकल्प भेज दिया गया था। हम हालांकि अभी भी उम्मीद करते हैं नरसिंह बेकसूर साबित होकर ओलंपिक के लिए रियो जाएंगे।"

डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद नरसिंह अस्थायी तौर पर निलंबित हैं। नरसिंह ने पिछले साल विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांसा जीत कर रियो ओलंपिक में इस वजन वर्ग के लिए कोटा हासिल किया था।

भारतीय कुश्ती संघ ने प्रवीण राणा और जितेंदर के बतौर स्टैंडबाय रखा था। इसका मतलब यह है कि इस पूरे विवाद के बाद भी सुशील कुमार के रियो ओलंपिक में जाने की कोई उम्मीद नहीं बचती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें