फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Discus Throw: लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना का चक्का फेंक में विश्व रिकॉर्ड, 75.56 मीटर का रहा थ्रो

Mon, 14 Apr 2025 01:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रमोना (अमेरिका)

सार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के मैट डेनी ने 74.78 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर कुछ समय के लिए रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन 22 वर्षीय अलेक्ना ने जल्द ही फिर से उसे अपने नाम कर दिया।
विज्ञापन
मायकोलास - फोटो : instagram @diamondleagueathletics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिथुआनिया के मायकोलास अलेक्ना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चक्का फेंक में यहां अपने विश्व रिकॉर्ड को दो बार पीछे छोड़ा। उन्होंने ओक्लाहोमा थ्रोज सीरीज वर्ल्ड इनविटेशनल प्रतियोगिता में 247 फीट, नौ इंच (75.56 मीटर) चक्का फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस स्टार खिलाड़ी में इससे पहले अपने शुरुआती प्रयास में 74.89 मीटर चक्का फेंककर अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा था।
विज्ञापन


पिछले साल इसी प्रतियोगिता में उन्होंने 1986 से चला आ रहा विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले ऑस्ट्रेलिया के मैट डेनी ने 74.78 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर कुछ समय के लिए रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन 22 वर्षीय अलेक्ना ने जल्द ही फिर से उसे अपने नाम कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें