फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान: जोसेफ को खेल मंत्रालय से मिली 2.5 लाख रुपये की सहायता, थे कोरोना से संक्रमित

Tue, 18 May 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • खेल मंत्रालय ने जोसेफ जेम्स को 2.5 लाख रुपये की दी सहायता 
  • एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता जेम्स हो गए थे कोरोना से संक्रमित
विज्ञापन
खेल मंत्रालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग कोच जोसेफ जेम्स को 2.5 लाख रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी है। वह हाल में कोरोना से ठीक हुए हैं। खेल मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा, 2008 एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता जेम्स को खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन

 


बता दें कि कुछ दिन पहले कोविड-19 संक्रमण का शिकार होने के बाद 24 अप्रैल को जेम्स को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद जेम्स को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें लगभग एक हफ्ते आईसीयू में रखा गया। एशियाई खेल 2006 के चैंपियन की हालत अब स्थिर है और वह घर लौट चुके हैं। जेम्स की बेटी एलिका जो ने मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ को समय पर वित्तीय मदद के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें