फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: कोरोना के नए मामलों में इजाफा, टोक्यो ओलंपिक पर मंडराने लगा खतरा

Mon, 17 May 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जापान में कोरोना के नए मामलों में इजाफा
  • कोरोना के कारण टोक्यो ओलंपिक पर मंडराने लगा खतरा
  • जापान की 70 फीसदी आबादी ओलंपिक खेलों के आयोजन के खिलाफ
  • 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलंपिक गेम्स खेले जाएंगे
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने से पहले जापान में कोरोना वायरस के मामलों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण ओलंपिक गेम्स के रद्द होने के बादल मंडराने लगे हैं। वहीं, जापान की सरकार कोरोना के नए मामलों को रोकने का प्रयास कर रही है। महामारी के कारण जापान के कई शहरों में फिर से लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, जिनमें होक्काइडो, ओकायामा, हिरोशिमा के अलावा टोक्यो और पांच अन्य प्रांत भी शामिल हैं। वहीं, गुनमा, इशिकावा और कुमामोटो के अलावा सात अन्य प्रातों में लॉकडाउन को तीन जून तक विस्तारित किया गया है। जापानी मीडिया ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। मालूम हो कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

 


वहीं, एक सर्वे के मुताबिक जापान की 70 फीसदी आबादी नहीं चाहती कि ओलंपिक खेलों का आयोजन हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ओलंपिक का आयोजन कराने पर अड़ी हुई है। हाल ही में जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि ओलंपिक का आयोजन सरकार की प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अंत में फैसला आईओसी का होगा। दरअसल, जापान एक अनुबंध के तहत बंधा हुआ है, जिसके अनुसार वह ओलंपिक के आयोजन को रोक नहीं सकता। बता दें कि 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलंपिक गेम्स खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें