फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीशंकर की लंबी छलांग: टोक्यो ओलंपिक में किया क्वालीफाई, अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा

Tue, 16 Mar 2021 05:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
मुरली श्रीशंकर - फोटो : twitter@afiindia
विज्ञापन

भारत के लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने फेडरेशन कप में शानदार छलांग के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। मंगलवार को पटियाला में चल रहे फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 8.26 मीटर की छलांग लगाई और टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली। श्रीशंकर ने पांचवें प्रयास में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए 8.22 मीटर के स्तर को पार कर लिया। श्रीशंकर का पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड 8.20 मीटर का था।

विज्ञापन


केरल के पलक्कड़ के 21 वर्षीय एथलीट पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने फरवरी में संपन्न हुई इंडियन ग्रां प्री में  चौथी बार आठ मीटर से अधिक की छलांग लगाई थी और गोल्ड मेडल जीता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें