फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murali Sreeshankar: ग्रीस में श्रीशंकर ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक पक्का किया, विश्व एथलेटिक्स के लिए कर चुके हैं क्वालिफाई

Mon, 30 May 2022 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीशंकर इससे पहले ग्रीस के कैलिथा में आयोजित 12वें इंटरनेशनल जंपिंग मीटिंग में 8.31 मीटर के साथ स्वर्ण हासिल किया था। श्रीशंकर अप्रैल में लंबी कूद में 8.36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुके मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस के वनेजुएला चानिया 2022 एथलेटिक्स मीट में 7.95 मीटर की लंबी कूद स्पर्धा में अपना दूसरा स्वर्ण पदक पक्का किया। केरल के 23 वर्षीय एथलीट ने पिछले माह 8.36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उनके साथ फ्रांस के जुलेस पोमैरी (7.73 मीटर) और इरवॉन कोंते  (7.71 मीटर) ने रजत और कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

श्रीशंकर इससे पहले ग्रीस के कैलिथा में आयोजित 12वें इंटरनेशनल जंपिंग मीटिंग में 8.31 मीटर के साथ स्वर्ण हासिल किया था। श्रीशंकर अप्रैल में लंबी कूद में 8.36 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें