फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीगः एमपी योद्धा ने दिल्ली सुल्तान्स को 4-3 से हराया

Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pooja Dhanda - फोटो : file photo
विज्ञापन

कप्तान पूजा ढांडा की अगुवाई में एमपी योद्धा ने मंगलवार को दिल्ली सुल्तान्स को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में अपनी पहली जीत दर्ज की। पूजा ढांडा ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सुल्तांस की मजबूत रोमानियाई पहलवान कैथेरिना झय्देचिव्सका को 6-0 के अंतर से हराकर अपनी टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त किया।

विज्ञापन


ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 57 किलो के महिला मुकाबले में जब पूजा मैट पर उतरीं, तब उनकी टीम 2-3 से पिछड़ रही थी। उनकी जीत से मुकाबले का अंतिम मैच निर्णायक बन गया।    

अंतिम मुकाबले (57 किलो भार वर्ग) में ओलंपियन संदीप तोमर ने दिल्ली के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता पंकज की शुरुआती चुनौती पर काबू पाते 9-7 से जीत दर्ज की। इससे पहले एमपी योद्धा के दीपक ने पुरूषों के 86 किग्रा में दिल्ली सुल्तान्स के प्रवीण को हराया। महिला वर्ग के 53 किग्रा में अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता रितु फोगाट शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा पायी और दिल्ली की पिंकी से 5-3 से हार गई।    
विज्ञापन


रूसी पहलवान खेतिक त्साबोलोव ने तीसरा मुकाबला आसानी से जीतकर दिल्ली को 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने 74 किलो के मुकाबले में उक्रेन प्रतिद्वंद्वी वासिल मिखाइलोव पर 17-2 की बढ़त ले ली थी और तब रेफरी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया।    

महिलाओं के 76 किग्रा में दिल्ली सुल्तान्स की उक्रेनी पहलवान अनास्तासिया शुस्तोवा ने कोलंबियाई पहलवान आंद्रेइया ओलाया को एक मिनट के कम समय में दो बार पटकनी देकर आसान जीत हासिल की। अनास्तासिया की जीत से दिल्ली की बढ़त 3-1 हो गई।    

पुरूषों के 65 किलोग्राम की कुश्ती में एमपी योद्धा के विश्व विजेता हाजी एलियेव दिल्ली के सुल्तांस के उक्रेनी पहलवान आंद्रे विआत्कोवस्की पर भारी पड़े। अजरबैजान के हाजी ने यह मुकाबला 9-2 से जीतकर एमपी योद्धा को वापसी दिलाई। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें