फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन स्कूल इंडोर रोइंग नेपाल नेशनल्स 2019 का आयोजन सफल 

Tue, 15 Jan 2019 11:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Asian School Indoor Rowing Nepal Nationals
विज्ञापन

बंगाल वाटर स्पोर्ट्स (बीडब्ल्यूएस) और बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन (डीसीएसई) नामक संस्था ने एशियन स्कूल इंडोर रोइंग नेपाल नेशनल्स 2019 कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। 

विज्ञापन


एशियन इंडोर रोइंग नेशनल के पार्ट होने के चलते नेपाल नेशनल्स चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में किया गया। इसके पीछे का मकसद खेलों में नए लोगों को लाने का है और उन्हें खेल के क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने का है।  

फेडरेशन का लक्ष्य है कि फ्रेश प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करके इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है ताकि उन्हें अपनी खेल क्षमताओं को बढ़ाने का मौका मिल सके। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 100 छात्र नेपाल से दिल्ली आए। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आयोजन तीन आयु वर्ग अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-18 छात्र-छात्राओं के लिए था। प्रत्येक श्रेणी के तीन छात्र व छात्राओं को नेपाल से चुना गया। विजेता अब ग्रैंड फिनाले में शामिल होगें और 13-16 फरवरी तक कोलकाता में आयोजित होने वाले स्कूल एशियन गेम्स 2018-19 में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह टूर्नामेंट दिल्ली काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन की निगरानी में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में बरखा शुक्ला सिंह समेत डीसीएसई के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें