फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: ब्रॉन्ज से चूके मोहम्मद अनस, बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Wed, 11 Apr 2018 12:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Muhammed Anas
विज्ञापन

मिल्खा सिंह (1958) के बाद 400 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई करने वाले दूसरे भारतीय मोहम्मद अनस 0.2 सेकंड के समय से कांस्य पदक से चूक गए। अनस 400 मीटर दौड़ में 45.31 सेकंड का समय निकालकर चौथे स्थान पर रहे। हालांकि इस दौरान उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन


उन्होंने पिछले साल दिल्ली में ही इंडियन ग्रां प्रि के दौरान बनाए गए अपने ही 45.32 सेकंड के रिकॉर्ड में सुधार किया। स्पर्धा का स्वर्ण व रजत पदक बोस्निया के इसहाक मक्वाला (44.35 सेकंड) व बबोलोकी थेबे (45.09  सेकंड) ने जीता।  कांस्य जावोन फ्रांसिस (45.11 सेकंड) के खाते में गया।

हिमा ने फाइनल में पहुंच दिखाई हिम्मत 
अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही हिमा दास ने भी सभी चौंकाते हुए महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हिमा ने सेमीफाइनल में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51.53 सेकंड के समय के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। वह अंतिम चार में तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें