आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के मेन्स हेवीवेट पारा-पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने ब्रॉन्ज मेंडल जीता है। सचिन ने कुल 181 अंको के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही भारत के नाम अब तक 21 मेडल हो गए हैं। इस स्पर्धा में नाइजीरिया के अब्दुलअजीज इब्राहिम ने गोल्ड और मलेशिया के पावरलिफ्टर यी खै जोंग ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
बता दें कि 35 साल के सचिन दुबई में हुए पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में अपने करियर के सबसे ज्यादा 200 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। उन्होंने साल 2012 के हुए समर पारालंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उस समय वह 9वें स्थान पर रहे थे।