फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनस ने कटाया दोहा विश्व चैंपियनशिप का टिकट 

Mon, 15 Jul 2019 05:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद अनस - फोटो : social media
विज्ञापन

मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में चल रही क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 400 मीटर स्पर्धा में अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक जीतने के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई भी किया। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक दोहा में होगी। अनस ने 45.21 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


उन्होंने पिछले साल 45.24 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। महिलाओं की 200 मीटर रेस में हिमा ने 23.43 सेकंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। यह उनका 11 दिन में तीसरा पीला तमगा है। भारत के विपिन कासना (82.51 मी) , अभिषेक सिंह (77.32 मी) और देविंदर सिंह कांग (76.58 मी) ने जेवलिन थ्रो में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 

शॉटपुट में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजिंदर पाल सिंह तूर (20.36 मी) ने कांस्य पदक जीता। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में वीके विस्मया (52.54 सेकंड) अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनीं। सरिताबेन गायकवाड़ (53.37 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किर्गिस्तान में जीते छह स्वर्ण सहित दस पदक

 किर्गिस्तान के बिश्केक में अंतरराष्ट्रीय स्मृति प्रतियोगिता में भारतीयों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित दस पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एम श्रीशंकर (7.97 मी) लंबी कूद में विजेता बने। अर्चना 100 मीटर (11.74 सेकंड) में, हर्ष कुमार 400 मीटर (46.76 सेकंड) में, लिली दास 1500 मीटर (4:19.05 सेकंड) में, जेवलिन थ्रो में साहिल सिलवाल (78.50 मीटर) और महिलाओं की 4×100 रिले टीम (45.81 सेकंड ) स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। राहुल (1500 मी, 3:50.69 सेकंड), जिस्ना मैथ्यू (400 मी, 53.76 सेकंड) और गजानंद मिस्त्री (400 मी, 47.23 सेकंड) ने रजत, जबकि रोहित यादव ने जेवलिन थ्रो (73.33 मीटर) में कांसा जीता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें