किर्गिस्तान के बिश्केक में अंतरराष्ट्रीय स्मृति प्रतियोगिता में भारतीयों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित दस पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एम श्रीशंकर (7.97 मी) लंबी कूद में विजेता बने। अर्चना 100 मीटर (11.74 सेकंड) में, हर्ष कुमार 400 मीटर (46.76 सेकंड) में, लिली दास 1500 मीटर (4:19.05 सेकंड) में, जेवलिन थ्रो में साहिल सिलवाल (78.50 मीटर) और महिलाओं की 4×100 रिले टीम (45.81 सेकंड ) स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। राहुल (1500 मी, 3:50.69 सेकंड), जिस्ना मैथ्यू (400 मी, 53.76 सेकंड) और गजानंद मिस्त्री (400 मी, 47.23 सेकंड) ने रजत, जबकि रोहित यादव ने जेवलिन थ्रो (73.33 मीटर) में कांसा जीता।