केंद्र की मोदी सरकार देश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सक्रिय है। वह ओलंपिक और एशियाड में देश का प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
सरकार प्रदर्शन में सुधार के लिए खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने ओलंपिक-एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुटे एथलीटों को प्रति माह 50 हजार का जेब खर्च देने का फैसला लिया है। खेल और युवा कल्याण मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
देश में अभी 152 टॉप एथलीट 2020 के टोक्यो ओलंपिक सहित कामनवेल्थ गेम्स और एशियाड गेम की तैयारी कर रहे हैं। इस सभी को यह खर्च प्रति माह दिया जाएगा। खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने सरकार के इस कदम से खुशी जताई है। राठौर ने कहा है कि सरकार अब एथलीटों पर गहन ध्यान दे रही है। उन्हें उम्मीद है कि एथलीट अब पहले से और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Happy that ministry & Sports Authority of India are now thinking purely in terms of athletes first: Sports Min Rajyavardhan Singh Rathore pic.twitter.com/0PbGKBPnXX
— ANI (@ANI) September 15, 2017
उल्लेखनीय है कि एशियाड गेम्स 2018 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होना है। 2018 का कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा।
2012 के ओलंपिक में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन था। 2016 के ओलंपिक में इंडिया का प्रदर्शन फीका रहा। लिहाजा 2020 में टोक्यो ओलंपिक में ठोस प्रदर्शन के लिए सरकार ने खेलों पर विशेष ध्यान दिया है। यह जेब खर्च उसी रणनीति का एक हिस्सा कहा जा रहा है।