फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Thu, 30 Nov 2017 10:58 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : twitter
विज्ञापन
सैखोम मीराबाई चानू ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए स्नैच में कुल 194 किग्रा - 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा वजन उठाकर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता। चानू वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में कर्णम मल्लेश्वरी के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय भरत्तोलक बनी।
विज्ञापन


IWF WWC 2017 Women's 48kg:

🥇 Chanu Mirabai 🇮🇳 | 194
🥈 Thunya Sukcharoen 🇹🇭 | 193
🥉 Ana Segura 🇨🇴 | 182#2017iwfwwc pic.twitter.com/soupO70zyI— IWF (@iwfnet) November 30, 2017



चानू ने अमेरिका के आनाहिम में हुई चैंपियनशिप्स में महिलाओं के 48 किग्रा इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने पहले 85 किग्रा तक का भार सफलतापूर्वक उठाया और इसके बाद 109 किग्रा भार भी उठा लिया। उन्होंने देश को इस स्पर्धा में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। देश को पहला गोल मेडल 1995 में मल्लेश्वरी ने दिलाया था।

बता दें कि सितंबर में चानू ने अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में संपन्न कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें