फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, भारतीय टीम की झोली में कुल 13 पदक

Wed, 10 Jul 2019 07:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने मंगलवार को कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पहले दिन गोल्ड मेडल जीत लिया। इसी के साथ भारतीय दल के नाम 8 गोल्ड, तीन सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 13 पदक हो गए। 

विज्ञापन


मीराबाई ने महिलाओं के 49 किलो वर्ग में 191 किलो (84 प्लस 107) का भार उठाया। यहां से मिले अंक 2020 टोक्यो ओलिंपिक की अंतिम रैंकिंग में काफी उपयोगी साबित होंगे। इससे पहले अप्रैल में चीन के निंगबाओ में हुए एशियाई चैंपियनशिप में मीराबाई ने 199 किलो वजन उठाया था लेकिन मामूली अंतर से पदक से चूक गई थी। 

मीराबाई के अलावा झिल्ली डालाबेहरा ने 45 किलो वर्ग में 154 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता। सीनियर 55 किलो वर्ग में सोरोइखाइबाम बिंदिया रानी और मत्सा संतोषी को स्वर्ण और रजत पदक मिले । पुरूष वर्ग में 55 किलो वर्ग में रिषिकांता सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


ओलिंपिक 2020 की क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया 18 महीने के भीतर छह टूर्नामेंटों में वेटलिफ्टर के प्रदर्शन पर निर्भर है। इसमें से चार सर्वश्रेष्ठ नतीजों के आधार पर निर्धारण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें