फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंघाल और कविंद्र पर होगा दारोमदार, विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए आठ सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

Wed, 10 Jul 2019 07:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Amit Panghal
विज्ञापन

एशियाई चैंपियन अमित पंघाल रूस के एकतेरिनबर्ग में सात से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आठ सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेेंगे। पंघाल (52 किग्रा) को एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के कारण चयन ट्रायल से नहीं गुजरना पड़ा।

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक ने शिव थापा को पछाड़कर नए 63 किलो भार वर्ग में जगह पक्की की। टीम के अन्य सदस्य कविंद्र सिंह बिष्ट (57 किग्रा), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) हैं। इन सभी ने पिछले सप्ताह पटियाला की राष्ट्रीय खेल अकादमी में हुए चयन ट्रायल से टीम में जगह बनाई।

भारतीय मुक्केबाजी संघ ने पहले ही साफ कर दिया था कि हर वर्ग में दो शीर्ष मुक्केबाज ट्रायल में भाग ले सकेंगे और चयन के लिए दोनों के हाल के प्रदर्शन को वरीयता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें