पूर्व चैम्पियन मीराबाई चानू थाईलैंड में होने वाली भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप में भारत की सात सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। 18 से 27 सितंबर तक चलने वाले विश्व चैम्पियनशिप टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। थाईलैंड में अभ्यास कर रही टीम में चार महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा ने कहा, ‘‘यह हमारा कोर ओलंपिक ग्रुप है। उन्हें टोक्यो के लिए छह क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलने हैं जिनमें विश्व चैम्पियनशिप शामिल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमनें कोर ग्रुप में कुछ युवाओं को शामिल किया है ताकि उन्हें अनुभव मिल सके। इससे हम भविष्य के लिए अच्छे भारोत्तोलक तैयार कर सकेंगे।’’
अमेरिका में 2017 में विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलोवर्ग में स्वर्ण जीतने वाली मीराबाई से भारत को फिर से पदक की उम्मीद है। वह पिछले साल चोट के कारण बाहर रही थी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के तहत 18 महीने के भीतर छह टूर्नामेंटों में भारोत्तोलकों का प्रदर्शन देखा जायेगा जिनमें से चार सर्वश्रेष्ठ नतीजे देखे जाएंगे।