फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीराबाई चानू ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 05 Feb 2020 08:33 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : pti
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने मंगलवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 49 किग्रा वर्ग में 203 किग्रा वजन उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


मणिपुर की इस 25 साल की खिलाड़ी ने स्नैच में अपने दूसरे प्रयास में 87 किग्रा वजन उठाया जबकि क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा के साथ उन्होंने कुल 203 किग्रा वजन उठाया। 

मंगलवार के इस प्रयास के साथ विश्व रैंकिंग में मीराबाई चीन की जियांग हुईहुआ (212 किग्रा) और हाऊ झीहुई (211 किग्रा) तथा कोरिया की री सोंग गुम (209 किग्रा) के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले मीराबाई का राष्ट्रीय रिकार्ड 201 किग्रा का था जो उन्होंने पिछले साल सितंबर में थाईलैंड में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था जहां वह चौथे स्थान पर रहीं थी।

विज्ञापन

मीराबाई की नजरें ओलंपिक पदक पर

मीराबाई ने महिला 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'मैंने आज 207 किग्रा वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ गया लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं एशियाई चैंपियनशिप में 210 किग्रा वजन उठा पाऊंगी। मगर सबसे अहम चीज चोट मुक्त रहना है जो हमारे खेल में काफी आम चीज है। इसलिए मैं सतर्क हूं।'

मीराबाई साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान दे रही हैं जिससे कि नूर सुल्तान में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप से पहले अपने वजन पर नियंत्रण रख सकें जो अंतिम ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें