फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल्खा सिंह: रिजिजू ने कहा- महान एथलीट के बारे में अफवाहें न फैलाएं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें

Sat, 05 Jun 2021 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह शुक्रवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
मिल्खा सिंह ,किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि भारत के गौरव मिल्खा सिंह जी के बारे में अफवाहें न फैलाएं। उनकी हालत स्थिर है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें। कृपया झूठी खबरें न चलाएं।दरअसल, शनिवार सुबह से ही 'फ्लाइंग सिख' के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, इन खबरों को अस्पताल के अधिकारियों ने खारिज कर दिया और मिल्खा सिंह के बारे में ताजा जानकारी दी। 

विज्ञापन




अधिकारियों ने कहा, कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और कल से बेहतर है जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह शुक्रवार की तुलना में बेहतर हैं। गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था।

बयान में यह सूचित किया गया कि 91 वर्षीय मिल्खा की निगरानी तीन डॉक्टरों की टीम रख रही है। उन्हें गुरूवार को ऑक्सीजन के गिरते स्तर के बाद अस्पताल लाया गया था। बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन किया था। पीएम मोदी ने मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्शीवाद देंगे और उन्हें प्ररित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें