फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहना: बिंद्रा ने कहा, महामारी के बीच ओलंपिक टिकट असाधारण उपलब्धि

Sat, 05 Jun 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने टोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालिफाई कर ‘असाधारण’ उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंद्रा ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले इस खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए एक शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा, ‘आप में से प्रत्येक को अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती से पार पाने और टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हर एथलीट के लिए, खेलों की यात्रा में वर्षों का कठोर प्रशिक्षण होता है और यह कठिनाइयों और असफलताओं से भरा होता है। जहां आप अभी हैं, वहां पहुंचने के लिए अत्याधिक समर्पण और लचीलापन की आवश्यकता होती है। हमारे देश की कुछ विशेष महिलाएं और पुरुष ही वहां तक (ओलंपिक) पहुंव पाए हैं।’

महामारी में प्रशिक्षण भी आसान नहीं 
अब तक 100 खिलाड़ियों ने टोक्यो खेलों के लिए क्वालिफाई किया है जिसमें 56 पुरुष और 44 महिलाएं शामिल हैं। बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस निशानेबाज ने कहा, ‘महामारी की इस स्थिति को देखते हुए आपकी यह दुर्लभ उपलब्धि और भी असाधारण है।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि आपको इन ओलंपिक खेलों की तैयारियों के लिए अपनी संबंधित प्रशिक्षण योजनाओं को बदलने के लिए मजबूर किया होगा।’ इस 38 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं आपको अपनी शुभकामनाएं और समर्थन देना चाहता हूं। एक ओलंपियन के रूप में, आपके पास हमेशा के लिए ओलंपिक खेलों की भावना का एक राजदूत बनने का अवसर होगा।’

‘मुझे आप पर गर्व है और आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं कि आप भारत में और अधिक ओलंपिक गौरव लाने की अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। अगर आपको किसी सहायता की आवश्यकता है या आप केवल खेलों में मेरे अनुभवों पर चर्चा करना चाहते हैं, तो मैं यहां हमेशा उपलब्ध हूं।’-अभिनव बिंद्रा, ओलंपिक चैंपियन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें