फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 51 की उम्र में सबसे मुश्किल रेस जीतकर मिलिंद ने किया देश का नाम रोशन

Mon, 14 Aug 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
मिलिंद - फोटो : twitter
विज्ञापन
मिलिंद सोमन ने 51 की उम्र में वो कर दिखाया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। 'मेड इन इंडिया' एल्बम और लोकप्रिय टीवी शो 'कैप्टन व्योम' से मशहूर होने वाले मिलिंद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारा किया और स्पोर्ट्समैन बन गए।  उन्होंने 2015 में आयरमैन चैलेंज पूरा किया था। इसमें उन्हें आयरनमैन ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया था।  
विज्ञापन


इस चैलेंज को मिलिंद ने 15 घंटे और 19 मिनट में पूरा कर लिया था। यह एक ट्राइथेलॉन प्रतियोगिता है, जिसमें 3।8 किलोमीटर तक तैरना, 180।2 किलोमीटर साइकल चलाना और 42.2 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ना होता है। 

मिलिंद ने इस तरफ उपलब्धि हासिल की और देश का नाम रोशन किया। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन जीती। मिलिंद ने नंगेपैरों से 517 किमी की दौड़ पूरी की थी और ज्यूरिख में देश का नाम रोशन किया था। इसमें पहले दिन 10 किलोमीटर तक तैरना और 148 किमी तक साइकलिंग करनी होती है। दूसरे दिन 276 किलोमीटर तक साइकिल चलानी पड़ती है। तीसरे दिन 84 किमी तक दौड़ लगानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमन
​इस मैराथन में सोमन के साथ चार भारतीय भी शामिल थे, जिन्होंने तीन दिन में 500 किमी की दूरी तय की थी। सोमन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मैराथन की तस्वीरें शेयर करते हुए जीत की खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी।

वर्ल्ड ट्रायथलॉन कारपोरेशन के इस इवेंट में 3.8 किलोमीटर तैराकी, 180.2 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर दौड़ शामिल होती है। जो शख्स इस प्रतियोगिता को 16 घंटे से कम समय में पूरा कर लेता है, उसे 'आयरनमैन' का खिताब दिया जाता है। इंडिया का नाम रोशन करते हुए मिलिंद सोमन ने इसे 15 घंटे 19 मिनट में पूरा किया था। कम ही लोग जानते हैं कि मिलिंद 9 साल की उम्र में नेशनल स्विमिंग के चैंपियन बन चुके थे। 23 की उम्र तक वो लगातार स्विमिंग से जुड़े रहे और बाद में उन्होंने स्पोर्ट्स से दूरी बना ली।

मिलिंद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "मेरे घर के पास एक सार्वजनिक स्वीमिंगपूल हुआ करता था। जहां पूरे मोहल्ले के बच्चे नहाने के लिए जाते थे। मैं भी वहां देखने के लिए जाया करता था। तब मैं क्लास 9वीं का स्टूडेंट था। एक बार मैं पूल के पास खड़ा होकर लोगों को पूल में नहाते देख रहा था तभी किसी ने मुझे पीछे से धक्का मार दिया मैं पूल में गिर गया। लेकिन तभी से मेरे अंदर से पानी का डर भी निकल गया और स्विमिंग करना सीख भी गया। बस वहीं से स्पोर्ट्स पर्सन बनने का सफर मेरा शुरू हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे मैंने पढ़ाई के साथ अपने आप स्पोर्ट्स पर्सन के तौर पर तैयार किया। अब मुझे अपना मॉडल, एक्टर और स्पोर्ट्स पर्सन तीनों रूप काफी पसंद है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें