फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर : मीरा को टोक्यो में ओलंपिक की तैयारियों से रोका

Thu, 27 May 2021 07:26 AM IST
Jeet Kumar हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली

सार

  • निप्पॉन यूनिवर्सिटी में 20 जून से करनी थी तैयारियां
  • कुछ अन्य खेलों की तैयारियों पर भी लटकी तलवार
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान ने भारत की ओलंपिक की तैयारियों को बड़ा झटका दिया है। पदक की दावेदार मीराबाई चानू और अन्य वेटलिफ्टरों की टोक्यो स्थित निप्पॉन स्पोर्ट्स साइंस यूनिवर्सिटी (एनएसएसयू) में तैयारियों पर रोक लगा दी गई है। जापान में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए वहां के प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


मीराबाई और अन्य वेटलिफ्टरों को ओलंपिक की तैयारियों के लिए 20 जून को टोक्यो रवाना होना था। तीरंदाजी समेत कुछ अन्य खेलों के खिलाडिय़ों को भी ओलंपिक से पहले टोक्यो में तैयारियां करनी हैं। अब इनकी तैयारियों पर तलवार लटक गई है।

भारतीय दूतावास ने किया था तैयारियों का इंतजाम
साई और जापान स्थित भारतीय दूतावास ने मिलकर वेटलिफ्टरों, तीरंदाजों की ओलंपिक से पहले टोक्यो में तैयारियों का समझौता कराया था। अब तक एनएसएसयू वेटलिफ्टरों की तैयारियों के लिए पूरी तरह तैयार था।
विज्ञापन


योकाहामा सिटी में उनकी तैयारियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक एनएसएसयू पलट गई और उसने कोरोना का हवाला देते हुए मीराबाई को तैयारियों की अनुमति देने से इंकार कर दिया। मीरा इस वक्त सेंट लुई (अमेरिका) में तैयारियां कर रही हैं। उनका वहीं से टोक्यो जाने का कार्यक्रम था।

यूनिवर्सिटी को मनाने की कोशिश
हालांकि साई और इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन कोशिश में हैं कि किसी तरह एनएसएसयू मान जाए, लेकिन इसकी संभावनाएं कम नजर आ रही हैं। अगर एनएसएसयू तैयारियों के लिए नहीं मानता हैं तो मीरा को जापान के नजदीक स्थित किसी देश में तैयारियों के लिए भेजा जाएगा।

साई कोशिश में है किसी तरह तीरंदाजों की टोक्यो में तैयारियों को बचाया जाए। तीरंदाजों को पांच जुलाई को टोक्यो के लिए रवाना होना है। आयोजकों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि खेल गांव में पांच दिन पहले प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें