फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : अचिंता ने जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत

Thu, 27 May 2021 07:19 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 313 किलो वजन उठाकर तोड़े सात राष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • इंडोनेशिया के रिजकी जूनियानस्याह (349 किग्रा) ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता
विज्ञापन
अचिंता स्युली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शिउली (73 किग्रा) ने ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में खेली जा रही जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। इस दौरान उन्होंने सात राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़े। इसमें तीन सीनियर और चार जूनियर स्तर के थे।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के 19 वर्षीय अचिंता ने कुल 313 किग्रा भार उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने ओलंपिक क्वालिफायर प्रतियोगिता में स्नैच में 141 और क्लीन एंड जर्क में 172 किलो वजन उठाया।

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता अचिंता ने पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में किए गए अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी सुधार किया। तब उन्होंने कुल 309 किग्रा (139 किग्रा स्नैच और 170 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया था। अचिंता ने कुल छह में से पांच लिफ्टें उठाईं। स्नैच में वह एक लिफ्ट नहीं उठा सके। जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को लंबे समय बाद पदक हासिल हुआ है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया के रिजकी जूनियानस्याह (349 किग्रा) ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अचिंता ने सीनियर वर्ग में स्नैच में तमिलनाडु के एन अजिथ (140) का रिकॉर्ड तोड़ा जबकि जूनियर वर्ग में अपने ही रिकॉर्ड (139 किग्रा) में सुधार किया।

वहीं क्लीन एडं जर्क (170 किग्रा) में सीनियर और जूनियर वर्ग के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने कुल 313 किग्रा भार वर्ग के साथ सीनियर (310 किग्रा) और जूनियर (309 किग्रा) वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें