फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित, निकहत और मीना ने स्ट्रांजा मेमोरियल बॉक्सिंग में लगाया गोल्डन पंच

Tue, 19 Feb 2019 07:50 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निकहत जरीन
विज्ञापन

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल ने बुल्गारिया के सोफिया में चल रही 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महिलाओं में पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और मीना कुमारी देवी ने पीला तमगा अपने नाम किए।

विज्ञापन


हरियाणा से आने वाले सेना के जवान अमित ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाखस्तान के टेमीरतास झुसुपोव को एकतरफा मुकाबजे में 5-0 से शिकस्त दी। अंतिम बाउट के बाद झुसुपोव के सिर से खून बहने लगा था। 

दो बार की राष्ट्रीय पदक विजेता निकहत ने 51 किलो वर्ग के फाइनल में फिलीपीन की आयरिश मागनो को 5-0 से हराया। वहीं मीना ने फिलीपीन की ही आइरा विलेगास को 54 किलो वर्ग में 3-2 से मात दी। पिछली बार कांस्य पदक जीतने वाली मीना ने इस बार पदक का रंग बेहतर किया। 
विज्ञापन


निकहत ने अपनी इस जीत को पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया। उन्होंने सोफिया से फोन पर पीटीआई से कहा, 'मैं यह पदक पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित करती हूं। एक देश के तौर पर यह हमारे लिए बहुत दुखद दिन था।'

इससे पहले कल पी बासुमतारी (64 किलो), नीरज (60 किलो) और लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत ने इस टूर्नामेंट में कुल तीन स्वर्ण, एक रजत, तीन कांस्य पदक हासिल किया। भारत ने पिछली बार 11 पदक जीते थे जिनमें दो स्वर्ण थे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें