सूबे की वेटलिफ्टिंग टीम राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश) के लिए रवाना हुई। विशाखापट्टनम में 21 से 28 फरवरी तक सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसमें हिमाचल की 15 सदस्य टीम हिस्सा लेगी। टीम के महिला वर्ग में मनीष कुमारी, प्रिया, महक, मनीषा शर्मा, शालिनी, रक्षा देवी, पूजा, जबकि पुरुष वर्ग में अनिल कुमार, तरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, साहिल कुटलैड़िया, निम्मा सैनी, दीपक, विपिन कुमार भाग लेंगे।
प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व महासचिव आरके जम्वाल ने कहा कि सूबे की टीम से मेडल जीतने की पूरी उम्मीद है। अरुण पठानिया और स्वर्ण राणा ने टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।