1 एमसी मैरीकॉम- मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
2 जीतू राय- निशानेबाज जीतू राय ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
3 सचिन चौधरी- पावरलिफ्टर सचिन चौधरी ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम में जीता था गोल्ड मेडल।
4 संजीव राजपूत- निशानेबाज संजीव राजपूत ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
5 तेजस्विनी सावंत- निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
6 वेंकट राहुल- भारोत्तोलक वेंकट राहुल ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
7 मीराबाई चानू- भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
8 संजीता चानू- भारोत्तोलक संजीता चानू ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
9 पूनम यादव- भारोत्तोलक पूनम यादव ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
10 राहलु अवारे- पहलवान राहलु अवारे ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था गोल्ड मेडल।
11 मेहुली घोष- निशानेबाज मेहुली घोष ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।
12 तेजस्विनी सावंत- निशानेबाज तेजस्विनी ने एक अन्य केटेगरी में हिस्सा लेते हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।
13 प्रदीप सिंह- भारोत्तोलक प्रदीप सिंह ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।
14 गुरुराजा- भारोत्तोलक गुरुराजा ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।
15 बबिता फोगाट- पहलवान बबिता फोगाट ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर मेडल।
16 नवजीत ढिल्लन- एथलीट नवजीत ढिल्लन ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
17 नमन तंवर- मुक्केबाज नमन तंवर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
18 मनीष कौशिक- मुक्केबाज मनीष कौशिक ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
19 ओम मिठार्वल- निशानेबाज ओम मिठार्वल ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
20 ओम मिठार्वल- निशानेबाज ओम मिठार्वल ने एक अन्य केटेगरी में हिस्सा लेते हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
21 दीपक लाठेर- भारोत्तोलक दीपक लाठेर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
22 सोमवीर- पहलवान सोमवीर ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था ब्रोंज मेडल।
ध्यान हो कि तेजस्वनी सावंत और ओम मिठार्वाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो अलग-अलग कैटेगरी में मेडल जीते थे, इसलिए कुल 20 खिलाड़ी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा नहीं हैं।
एमसी मैरीकॉम को एशियाई खेल 2018 के लिए 51 किग्रा भार वर्ग में जगह मिल रही थी, लेकिन वे 48 किग्रा भार वर्ग में ही खेलना चाहती थीं। यही वजह रही कि उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। मैरीकॉम ने 2014 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। 2010 के एशियाड में उन्हें ब्रोंज से संतोष करना पड़ा था। अब मैरीकॉम नवंबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटेंगी।
मीराबाई और संजीता का सपना टूटा - गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट भारोत्तोलक मीराबाई चानू और संजीता चानू का एशियाई खेल में हिस्सा लेने का सपना टूट गया। दोनों अब तक एक बार भी एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं बनी। मीराबाई ने चोट के कारण एशियाड से 10 दिन पहले अपना नाम वापस लिया। वहीं, डोप टेस्ट में फेल होने के कारण संजीता चानू को टीम में नहीं चुना गया। अनुशासनहीनता के कारण पूनम यादव को बाहर कर दिया गया। इन तीनों के साथ वेंकट राहुल भी एशियाड टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे।