फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट: फाइनल में पहुंची मैरीकॉम, सतीश और विकास भी सेमीफाइनल में

Sat, 24 Feb 2018 04:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
marry com
विज्ञापन

भारत की एमसी मैरीकॉम (48 किग्रा) ने 69वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैरीकॉम के अलावा विकास कृष्ण (75 किग्रा) और सतीष कुमार (91 किग्रा) ने पुरुष कैटेगरी के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है।

विज्ञापन


पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरीकॉम लगातार तीसरे इंटरेशनल गोल्ड मेडल पर नजर टिकाए बैठी हैं। बता दें उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की ये जियाली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इस टूर्नामेंट में विकास और सतीष के अलावा गौरव सोलंकी भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।

विज्ञापन

मैरी कॉम - फोटो : SELF
गौरव ने किर्गीस्तान के अजात उसेनालिएव को हराया। जबकि विकास ने कजाकिस्तान के तुर्सीनबे कुलाखमेत को शिकस्त दी। वहीं सतीश कुमार ने क्वार्टरफाइनल में ईरान के इमाम रामेजानपोदेलावर को आसानी से हराकर जीत दर्ज की। अब भारत सेमीफाइनल में भारत के कुल पांच मुक्केबाज अपने जगह पक्की कर चुके हैं।

वहीं भारत के क्वामनीश पंवार (81 किग्रा) क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रूस के इलियास मुताएव से हारकर बाहर हो गए। इस टूर्नामेंट में भारत के खाते में 11 पदक आना तय हो गया है। इनमें से छह पदक देश के लिए महिला मुक्केबाज लेकर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें