फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन: मैरीकॉम और निखत सेमीफाइनल में होंगी आमने-सामने

Tue, 21 May 2019 11:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-15 भारतीय मुक्केबाज इंडिया ओपन चैंपियनशिप में पक्के कर चुके हैं पदक 
विज्ञापन
मैरीकॉम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निखत जरीन इंडिया ओपन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंजू रानी, मोनिका और कलावानी (तीनों 48 किग्रा) के अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही भारत के 15 पदक पक्के हो गए हैं। 

विज्ञापन


मैरीकॉम ने नेपाल की माला राय को 5-0 से और निखत ने हमवतन अनामिका को 5-0 से मात दी। मंजू रानी ने फिलिपींस की सीसी तेसारा और कलावानी ने भूटान की तानदिन लामो पर आरएससी (सेकंड राउंड), जबकि मोनिका ने थाईलैंड की अपापोर्न इंटोनगीसी को 5-0 से मात दी। 

नीतू को पूर्व विश्व चैंपियन फिलिपींस की जोसी गाबूको के हाथों 0-5 से हार मिली। पुरुष वर्ग में पवन कुमार (69 किग्रा) मौजूदा यूथ ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के अगस्टीन अरेगुई को और दिनेश डागर (69 किग्रा) फिलिपींस के मारजोन अंगकोन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। अंकित (60 किग्रा) और मंजीत पंघाल (75 किग्रा) भी अंतिम आठ में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें