फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समलैंगिक रिश्ता कबूलने वाली दुती चंद ने बहन पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Tue, 21 May 2019 08:06 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुती चंद - फोटो : ani
विज्ञापन

स्टार भारतीय महिला धावक दुती चंद ने अपनी बहन के साथ संबंध को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दुती ने अपनी बहन पर आरोप लगाया है कि उनकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

विज्ञापन


दुती चंद ने कहा, 'मेरी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है, उसने मुझसे 25 लाख रुपए मांगे। उसने एक बार मुझे पीटा था, मैंने पुलिस को सूचना दी थी। चूंकि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए मुझे अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए मजबूर होना पड़ा।'
 

इससे पहले दुती चंद ने अपने सेक्स संबंध को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने रविवार को खुलासा किया कि वह समलैंगिक हैं। 23 वर्षीय दुती पहली ऐसी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह खुलकर माना है कि वह समलैंगिक हैं।
विज्ञापन


दरअसल, दुती का उसके ही गांव की 19 साल की लड़की के साथ पिछले पांच साल से रिश्ता है। वो भुवनेश्वर के एक कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं। इसका खुलासा स्टार धावक ने रविवार को 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ किया। इसके बाद से ही खेल जगत में तहलका मचा हुआ है।

गौरतलब है कि दुती चंद चाका गोपालपुर गांव की रहने वाली हैं और उनके माता-पिता जाजपुर जिले में बुनकर हैं। चंद ने साल 2018 के एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें