पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद अल्टीबॉक्स नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के ब्लिट्ज वर्ग में संयुक्त आठवें स्थान पर रहे। उन्हें क्लासिकल प्रारूप में पहले दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन से भिड़ना होगा। आनंद ने छह बाजियां ड्रॉ खेली, जबकि तीन हारीं।
विज्ञापन
ब्लिट्ज टूर्नामेंट को फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने जीता। उन्होंने संभावित नौ में से 7.5 अंक हासिल किया। आर्मेनिया के लेवोन आरोनियन और कार्लसन छह-छह अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। आनंद अमेरिका के फैबियानो कारूआना और रूस के अलेक्सांद्र ग्रिसचुक ने आखिरी तीन स्थान हासिल किए।