फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरी कॉम का सपना टूटा, नहीं मिलेगी वाइल्ड कार्ड इंट्री

Thu, 23 Jun 2016 10:51 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
आईओसी ने वाइल्ड कार्ड देने से किया इंकार
विज्ञापन
पांच बार विश्व चैंपियन एम. सी. मैरीकॉम रियो ओलंपिक में  शामिल होने का सपना टूट गया है। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) ने उन्हें वाइल्ड  कार्ड के जरिए इंट्री देने से इंकार कर दिया। यह जानकारी एआईबीए के चेयरमैन किसन नर्सी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम आईओसी के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन अफसोस इस बात की है कि जिस खिलाड़ी पर हमें गर्व है, वह (मैरी कॉम) ओलंपिक में हिस्सा नहीं पाएगी।’

बुधवार को एआईबीए ने आईओसी को पत्र लिखकर मैरी कॉम को वाइल्ड कार्ड से इंट्री देने की सिफारिश की थी। नर्सी ने कहा, ‘आईओसी के नियमों के मुताबिक वाइल्ड कार्ड  उन्हीं देश के खिलाड़ियों को दिया जा सकता है जहां के आठ खिलाड़ी पिछले दो टूर्नामेंटों में भाग नहीं लिया हो। लंदन में हुए क्वालिफइंग मुकाबले में भारत के आठ खिलाड़ी भाग लिए थे। जिसमें से सात पुरुष और एक महिला(मैरीकॉम) थीं।
विज्ञापन


संन्यास नहीं लूंगी: मैरीकॉम

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी का वाइल्ड कार्ड देने संबंधित फैसला आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मैरी कॉम बॉक्सिंग से संन्यास ले सकती हैं लेकिन उन्होंने इस खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने विधिवत सूचित किया था कि ओलंपिक के लिए वाइल्ड कार्ड चाहती हूं।

हालांकि आईओसी के फैसले से मुझे दुख जरूर पहुंचा है, लेकिन मैं  इस निर्णय का सम्मान करती हूं। मैं अभी बॉक्सिंग से संन्यास नहीं लूंगी। अपनी फिटनेस को और अच्छा करूंगी। मुझे लगाता है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं।’

लंदन में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम को ओलंपिक में इंट्री लेने के लिए दो मौके मिले थे, लेकिन वह मार्च में एशिया जोन क्वालिफायर्स और मई में विश्व चैंपियनशिप में ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूक गईं।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें