लंदन के बाद रियो में भी देश के लिए एक और ओलंपिक पदक जीतने का सपना एम सी मैरीकॉम का टूट गया है।
अतंरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम को वाइल्ड कार्ड से रियो जाने के लिए टिकट देने से मना कर दिया है।
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में ही हार गई जिससे ओलंपिक के लिए टिकट नहीं कटा पाईं।
आईबा के एडह़क कमिटी के चेयरमैन किशन नरसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय मुक्केबाजों के लिए वाइल्ड कार्ड से एंट्री देने से मना कर दिया है। 51 किलो भार वर्ग में मैरीकॉम रियो जाने के लिए तैयारियों में जुटी थीं लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
आईबा महिलाओं के तीनों भार वर्ग 51, 60 और 75 में एक-एक ट्राईपरटाइट कोटा रखता है। यह उस देश को दिया जाता है जिसका बॉक्सिंग में उल्लेखनीय योगदान होता है, लेकिन उसका कोई भी बॉक्सर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाता है।
इस वाइल्ड कार्ड के लिए काफी देशों की ओर से आवेदन किया जाता है। भारत की ओर से लंदन ओलंपिक 2012 में 8 मुक्केबाजों ने अपनी चुनौती रखी थी।