फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु-सौरभ ने लगाया गोल्डन निशाना, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 25 Apr 2019 05:12 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु भाकर और सौरभ चौधरी - फोटो : ani
विज्ञापन

युवा निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए आईएसएसएफ विश्व कप की दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में सोने पर निशाना साधा। उनके अलावा अंजुम मौदगिल और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी ने दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में पीला तमगा जीता।

विज्ञापन


इससे भारतीय निशानेबाजों ने तीसरे दिन कुल दो पदक जीते। हरियाणा के झज्जर की 16 वर्षीय मनु और मेरठ के 17 वर्षीय सौरभ की जोडी फाइनल में चीन के जियांग रैंक्सिन और पांग वेई को 16-6 से हराकर चैंपियन बनी।

इस बार यह स्पर्धा नए प्रारूप में खेली गई, जिसमें चोटी की दो टीमें स्वर्ण पदक के लिए खेलती हैं। भारतीय जोड़ी ने 482 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने पहली छह सीरीज में जीत दर्ज की और फिर सोने के मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। मनु और सौरभ का यह दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दूसरा स्वर्ण है।
विज्ञापन


दोनों ने दिल्ली में फरवरी में हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भी पीला तमगा जीता था। मनु हालांकि बुधवार को महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं थी। दिग्गज हीना सिद्धू और रिजवी शहजार की जोड़ी क्वालिफिकेशन में 479 अंक बनाकर 12वें स्थान पर रही। 

अजुंम-पंवार की जोड़ी भी बनी चैंपियन : चंडीगढ़ की मौदगिल और पंवार की जोड़ी दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चीन के लियु रूक्सुआन और यांग हाओरन की जोड़ी को 17-15 से हराकर चैंपियन बनी। मौदगिल और पंवार ने 522.7 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल्स में जगह बनाई थी। स्वर्ण पदक के मुकाबले में एक समय वे 11-13 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करके खिताब जीता। अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार छठे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें