फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविंदर बिष्ट और तीन अन्य एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में

Thu, 25 Apr 2019 05:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कविंदर सिंह बिष्ट
विज्ञापन

कविंदर सिंह बिष्ट (56 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अन्य भारतीयों के साथ गुरुवार को यहां एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। दीपक सिंह (49 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) पुरुष फाइनल में बिष्ट के साथ शामिल हो गए, जबकि पूजा रानी (75 किग्रा) ने महिलओं के ड्रॉ में से जगह बनाई। अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) और पिछले चरण की रजत पदकधारी मनीषा (54 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।  

विज्ञापन


दीपक को लगातार दूसरा वॉकओवर मिला। कजाकिस्तान के तेमिरतास झुसुपोव ने चोट के कारण हटने का फैसला किया, जिससे राष्ट्रीय चैंपियन सीधे फाइनल में पहुंच गया। कविंदर बिष्ट ने क्वॉर्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन कजाकिस्तान के काईरात येरालिएव को पराजित किया। इसके बाद उन्होंने मंगोलिया के एंख-अमर खाखु को अपने पंच से पस्त किया, जिनकी आंख में दूसरे दौर में चोट लग गई। 

लेकिन मंगोलियाई मुक्केबाज ने भी कविंदर बिष्ट की आंख चोटिल कर दी। पर यह भारतीय इसमें जीत हासिल करने में सफल रहा। आशीष ने ईरान के सैयेदशाहिन मौसावी को अपने तेज तर्रार मुक्कों से वापसी का कोई मौका नहीं दिया और फाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं में मनीषा ताईवान की हुआंग सियाओ वेन से हार गयी जबकि सरिता (60 किग्रा) को चीन की यांग वेनलू से पराजय मिली। पूजा (75 किग्रा) ने कजाकिस्तान की फरीजा शोलटे पर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें