फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF वर्ल्ड कप: बॉक्सर से शूटर बनी मनु भाकर ने फिर बढ़ाया देश का सम्मान, जीता दूसरा गोल्ड

Tue, 06 Mar 2018 12:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manu Bhaker
विज्ञापन

मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में हरियाणा की 16 वर्षीय युवा शूटर मनु भाकर ने दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु ने इस बार प्रकाश मिथरवाल के साथ मिलकर मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। यह गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स इवेंट) में आया। इससे पहले उन्होंने महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला गोल्ड जीता था।

विज्ञापन


इसी के साथ भारत के खाते में अब तक कुल सात मेडल आ चुके हैं, जिनमें 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मनु के 2 गोल्ड हासिल करने के बाद भारत 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में नंबर 1 पर आ गया है।

विज्ञापन

manu bhaker
बता दें कि मनु ने मैक्सिको के अलेजांद्रा जावाला को पछाड़ते हुए इस मेगा टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड हासिल किया है। उन्होंने 24 शॉट के फाइनल के अंतिम शॉट में 10.8 अंक का स्कोर बनाया, जिससे उनका टोटल स्कोर 237.5 रहा।

पिस्टल शूटिंग शुरू किए मनु को अभी सिर्फ दो साल हुए हैं। इससे पहले वह एक मुक्केबाज थीं, लेकिन आंख में चोट लगने की वजह से उनकी मां ने उन्हें मुक्केबाजी छोड़ने की सलाह दी थी। मां की बात मानकर मनु ने मुक्केबाजी तो छोड़ दी, लेकिन खेल के प्रति अपना जज्बा कम नहीं होने दिया और शूटिंग में अपना करियर बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें