फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जब मैं रियो में खेल रहा था, मेरे घर की बिजली काट दी गई’

Mon, 29 Aug 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज कुमार - फोटो : getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज से हारकर बाहर होने वाले बॉक्सर मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय बॉक्सिंग में हस्तक्षेप करने की मांग की है। फिलहाल भारतीय बॉक्सिंग प्रशासनिक दिक्कतों से गुजर रहा है।
विज्ञापन


भारतीय बॉक्सिंग को शरशैया पर बताते हुए बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इस मामले को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय बॉक्सिंग संघ को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ ने निलंबित न किया होता, तो भारत को बॉक्सिंग में मेडल जरूर मिलता। चार साल के प्रतिबंध ने भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है।

भारतीय मुक्केबाज ने कहा कि वो पहला राउंड वो जीत गए थे। उन्होंने कहा कि टारगेट ओलंपिक पोडिया स्कीम (टॉप) में उन्हें जून में क्वालिफाई करने के बाद शामिल किया गया था। यह काफी लेट था।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा है कि भारत में मुक्केबाजों की अगली खेप कौन तैयार कर रहा है। भविष्य में बॉक्सिंग रिंग में भारत के लिए कौन उतरेगा।
विज्ञापन

मैं रियो में था और लोगों ने काट दी थी घर की बिजली

मनोज कुमार - फोटो : getty
वो कहते हैं उन्हें पर्याप्त समर्थन तो दूर, किसी का भी समर्थन नहीं मिला। उन्हें कहीं से भी आर्थिक मदद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सारी तैयारी उन्होंने अपने भाई राजेश की मदद से की। पिछले चार सालों से भारतीय मुक्केबाजी मर रही है।

मनोज को मापदंडो पर खरा उतरने के बाद न तो अर्जुन पुरस्कार मिला है और न ही उन्हें रेलवे ने अपने वादे के मुताबिक प्रमोशन दिया है। उनका कहना है कि वो सबसे प्रतिभाशाली भले ही न हो, मगर मेहनती हैं।

एक चैनल से बातचीत के दौरान मनोज ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा, “जब मैं रियो में देश के लिए खेल रहा था, पड़ोसी मेरे परिवार को परेशान करते थे। कुछ लोगों ने मेरे घर की बिजली काट दी ताकि मेरा परिवार मुझे खेलते हुए न देख सके। इस तरह के माहौल में कोई कैसे खेल सकता है।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें