इसके अलावा छह निशानेबाज हृदय हजारिका (पुरूष 10 मी एयर राइफल), दिव्यांश पंवार (पुरूष 10 मी एयर राइफल), श्रेया अग्रवाल (महिला 10 मी एयर राइफल), ऐश्वर्या प्रताप तोमर (पुरूष 50 मी राइफल थ्री पाजीशन), ईशा सिंह (महिला 10 मी पिस्टल) और मनीषा कीर (महिला ट्रैप) हैं जिनके नाम पर 2024 ओलंपिक के लिये डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञप्ति के अनुसार, 'हीना सिद्धू और जीतू राय को योजना में शामिल करने के लिए काफी विचार विमर्श किया गया। समिति ने कुछ अन्य एथलीट के साथ उनके प्रदर्शन पर निगाह रखने पर सहमति जतायी और फैसला किया गया कि नयी दिल्ली में फरवरी 2019 में होने वाले विश्व कप के बाद इनके शामिल होने पर निर्णय लिया जाएगा।'
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को टॉप्स सूची में जोड़ा गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, 'समिति ने फैसला किया कि सानिया मिर्जा को बाद में मिश्रित युगल के लिये सूची में शामिल किया जा सकता है लेकिन यह उनकी ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने की योजना पर निर्भर करेगा। '
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ अचंत शरत कमल और जी साथियान को भी सूची में जगह दी गई। मानव ठक्कर और अर्चना कामत को 2024 ओलंपिक के डेवलपमेंटल ग्रुप के अंतर्गत चुना गया है। समिति ने एशियाई चैम्पियनशिप से पहले स्टार पहलवान बजरंग पूनिया की जार्जिया में 25 दिन की ट्रेनिंग के लिये 8.75 लाख रूपये को भी मंजूरी दी। इनपुट-भाषा