फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनिका बत्रा ने जीता 'ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार' अवार्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय

Wed, 12 Dec 2018 08:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manika batra
विज्ञापन

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को इन्चोन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस फेडरेशन स्टार अवॉर्ड्स में 'ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार अवार्ड' से नवाजा गया। यह अवार्ड जीतने वाली वह पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


अवार्ड जीतने के बाद मनिका ने कहा, 'मैं वास्तव में यह अवार्ड पाकर बहुत खुश हूं और काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि 2018 अब तक मेरे करियर का सबसे अच्छा साल रहा है, जो मैंने इस दौरान हासिल किया है उसके लिए मैं खुश हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सरकार, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरे परिवार, जो मेरे लिए सबकुछ किए हैं और मुझे इसके लिए प्रेरित किया है सबको शुक्रिया कहना चाहती हूं।'
विज्ञापन


वाकई मनिका के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा। हालांकि, ये बात वो खुद मानती हैं। गौरतलब है कि बत्रा के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 कॉमनेवेल्थ गेम्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में सिंगापुर को हराकर महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को 3-1 से फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इसके अलावा उन्होंने विश्व नंबर 4 फेंग तियानवेई को हराकर पहली बार भारत के लिए टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं, जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में 23 वर्षीय बत्रा ने शरत कमल के साथ मिलकर डबल्स इवेंट में कांस्य पदक जीता। बता दें कि  अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनिका ने साल 2018 में करियर की बेस्ट रैंकिंग (52) हासिल की और भारत की सबसे उच्च रैंक हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी बनी। इस प्रतिष्ठित 'ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार' अवार्ड को हासिल करने के लिए मनिका को टीटीएफआई के जेनरल सेक्रेट्री ने शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें