मनाली में विश्व पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले यह प्रतियोगिता कांगड़ा जिले के बिलिंग में प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका स्थान बदलकर फ्लाइन कर दिया गया है। प्रतियोगिता 14 से 16 दिसंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपायुक्त कुल्लू यूनुस रायसन में विजेताओं को पुरस्कृत पुरस्कार से नवाजेंगे करेंगे।
आयोजन समिति के निदेशक नकुल महंत ने प्रेस बयान में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजक हिमाचल टूरिज्म और ओयो समेत कई नामचीन कंपनियां हैं। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में 200 एंट्री सेना से मिली है, जबकि कई स्थानीय पैराग्लाइडर भी शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कई विदेशी पैराग्लाइडर भी भाग लेंगे।
अभी तक दो विदेशियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें एक रूस तो दूसरा जर्मनी निवासी है। आयोजन समिति के निदेशक नकुल महंत ने कहा कि इस आयोजन में शासन-प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों का सहयोग मिलता रहा तो यह इस तरह के इवेंट के आयोजन के लिए फ्लाइन को आदर्श पैराग्लाइडिंग स्थल के तौर पर उभारने में मदद मिलेगी।