अपना पहला ओलंपिक खेलते हुए मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना सेमीफाइनल में मिली हार से निराश हैं लेकिन उन्होंने मजबूत वापसी करने का वादा किया है।
लवलीना बोरगेहेन, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
इस हार से मैं सदमे में हूँ। मेरी रणनीति थी कि मैं जितनी मार खाऊँ उतना ही मारूँ। पर ऐसा हो नहीं पाया। अब मैं एक-डेढ़ महीने का ब्रेक लूँगी और फिर मज़बूती से लौटूँगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन से बात की और उन्हें तोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पद जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने लवलीना से कहा कि उनकी जीत हमारी नारी शक्ति की प्रतिभा और दृढता का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सफलता प्रत्येक भारतीय विशेषरूप से असम और पूर्वोत्तर के लिए असीम गौरव का विषय है।
इससे पहले एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि ओलम्पिक में लवलीना की सफलता ने कई भारतीयों को प्रेरित किया। पीएम मोदी ने कहा कि उनका तप और दृढसंकल्प सराहनीय है। उन्होंने लवलीना को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।