फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Athletics Championship: एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ऑफिशियल मैस्कॉट होंगे बजरंगबली, जानें इसकी वजह

Tue, 11 Jul 2023 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का यहा 25वां संस्करण है। इस टूर्नामेंट में भारत स्टार शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर के नेतृत्व में प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।
विज्ञापन
बजरंगबली को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का ऑफिशियल मैस्कॉट बनाया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भगवान हनुमान' थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बुधवार से शुरू होने वाले एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में इस साल के संस्करण के ऑफिशियल मैस्कॉट होंगे। यह टूर्नामेंट कॉन्टिनेंटल गवर्निंग बॉडी की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर इसका एलान करते हुए कहा- चूंकि हनुमान भगवान राम की सेवा में गति, शक्ति, साहस और बुद्धि सहित असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। बजरंगबली की सबसे बड़ी क्षमता उनकी दृढ़ निष्ठा और भक्ति है। वहीं, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का लोगो भी इन खेलों में भाग लेने वाले एथलीट्स, उनकी स्किल, उनका टीम वर्क, उनकी मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इसलिए हमने बजरंगबली को मैस्कॉट बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का यहा 25वां संस्करण है। इस टूर्नामेंट में भारत स्टार शॉट पुटर तजिंदरपाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर के नेतृत्व में प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। पांच दिवसीय एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम शनिवार रात दिल्ली और बेंगलुरु से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें